निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 14 जुलाई 2016

363.....उसके हाथों में हो जब मेरा हाथ

सादर अभिवादन सुप्रभात मैं संजय भास्कर एक बार फिर से हाजिर हूँ
पढ़िए मेरी पसदीदा रचनाएँ :)


उसके हाथों में हो जब मेरा हाथ 
तो लम्हा लम्हा सरके, न गुजरे ये रात

न बोले वो, न मैं बोली 
जैसे इक लम्बी गुफ्तगु हो ली 
लगा कोई है सदियों से साथ 
उसके हाथों में था जब मेरा हाथ

ये बारिशों के दिन। ..
चुपचाप रहने के दिन ....

मुझे और तुम्हें चुप रहकर
साँसों की धुन पर
सुनना है प्रकृति को 
उसके संगीत को ...


आशा सक्सेना 
तन्हाई के आलम में
खुद के ही कमरे में
अकेलापन खलने लगा
कुछ करने का मन न हुआ
बेहद अकेला जो हो गया
खोने लगा विचारो में
 सजने लगे स्वप्न  दृष्टि पटल पर


मधुलिका पटेल 
सावन की बूँदें जब
टिप -टिप हथेली पर गिरती हैं
एक -एक यादों की पहेली
धीमें- धीमें खुलती है

दिल में बंद यादों की पहेली
वो है उसकी सबसे अच्छी सहेली


मालती मिश्रा
पथ के काँटे चुन ले जो
फूलों का हकदार वही है,
तोड़ पहाड़ बहा दे झरना
उसके लिए मृदु धार बही है
धारा के विपरीत बहा जो
नई कहानी का रचनाकार वही है


आज्ञा दें भास्कर को
अगले गुरुवार को फिर मिलेंगे तब तक के लिए अलविदा

संजय भास्कर

6 टिप्‍पणियां:

  1. शुभ प्रभात..
    बेहतरीन रचनाओं का चयन
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. सुंदर प्रस्तुति, उत्तम रचनाओं का चयन।
    आभार मेरी रचना को इस योग्य समझने के लिए।

    जवाब देंहटाएं
  3. सुंदर प्रस्तुति, उत्तम रचनाओं का चयन।
    आभार मेरी रचना को इस योग्य समझने के लिए।

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...