निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 19 अक्तूबर 2017

825...मिट जाये तम जीवन से....


सादर अभिवादन 
उजास के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाऐं। 
धन तेरस ,नरक चतुर्दशी (छोटी दीवाली ), दीपावली , गोबर्धन पूजा और भैया दूज तक यह त्यौहार खुशियों से हमें भर देता है।विश्वकर्मा जी  और  चित्रगुप्त जी की  पूजा का भी विशेष महत्त्व है।  सामाजिक तानेबाने में दीवाली की अपनी ख़ास अहमियत है। 
 दिवाली के विविध रंग बिखेरती कुछ रचनाओं का आनंद लीजिये- 


 
मिट जाये तम जीवन से
लक्ष्मी माँ दे दो वरदान
हर लूँ निर्धनता हर घर से
हर होंठ खिले मुस्कान

भर भरकर मुट्ठी तारों से 
भरना उन बाड़ी बस्ती में
दिन का सूरज भी पहुँचे
निकले चाँद भी कश्ती में



 


मिट्टी पूजतीं हैं दीपावाली पर…..गिरीश बिल्लोरे


मिट्टी की लक्ष्मी मिट्टी के गणेश
रात भर दीप जगाने लायक तेल
माँ अम्मा दीदी बुआ
मिट्टी पूज के मनातीं हैं
दीवाली
वो दीवाली जो शायद
कोई कुबेर भी मना पाए
*संतुष्टि लक्ष्मी* की इन सखियों के साथ

आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं

 

नन्हें - नन्हें माटी के
दीप हुए रोशन,
मानो प्रकाशदूत
धरती पर आए हैं

दीपकों की सेना है

शस्त्र है उजाले का,
इनके आगे अँधियारा
टिक नहीं पाए है


मन- मंदिर को रौशन बनाएंं🕯…सुधा देवरानी

 

निराशा हो मन में, हिम्मत हार जाएं,
चाहे कठिन हो राहेंं, कदम डगमगाएं
ईर्ष्या हो किसी से,लालच करें नहीं हम,
परिश्रम की राह चलकर सन्तुष्टि सभी पाएं
  आशा का एक दीप मन में जलाएं
       मन-मंदिर को रौशन बनाएं
चलो ! एक दिया आज मन में जलाएं  ।।

आज बस कहना है इतना ही...... 
दीपावली का आनन्द लेते समय
पर्यावरण की शुद्धता का ध्यान रखें
एवं पटाखे कम से कम जलाएँ....
फिर मिलेंगे। 
रवीन्द्र सिंह यादव 

10 टिप्‍पणियां:

  1. शुभ प्रभात भाई रवीन्द्र जी..
    सधी हुई प्रस्तुति..
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. शुभ प्रभात....
    दीप पर्व की शुभ कामनाएँ
    बेहतरीन रचनाएँ
    उत्कृष्ट संयोजन
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  3. सुप्रभात ! सभी को दीपोत्सव की हार्दिक शुभेच्छाएँ । मेरी रचना को मान देने हेतु सादर धन्यवाद आदरणीय रवींद्रजी।

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुन्दर पोस्ट बनायी असपने , सभी रचनाएँ श्रेष्ठ हैं | आप सभी को सपरिवार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं .... वंदना बाजपेयी

    जवाब देंहटाएं
  5. दीप पर्व की शुभकामनाएं । बहुत सुन्दर प्रस्तुति रवींद्र जी।

    जवाब देंहटाएं
  6. दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ आप सभी को,बहुत सुंदर प्रस्तुति रवींद्र जी,सभी रचनाएँ बहुत अच्छी है।

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत ही सुन्दर लिंक संकलन....
    मेरी रचना को स्थान देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद ...
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.
    सादर आभार ।

    जवाब देंहटाएं
  8. दीपावली की अशेष स्वस्ति कामनाएँ और बधाई आपको और आपके परिवार को.....
    माँ लक्ष्मी की असीम कृपा आपके जीवन में
    अमृत वर्षा कर आपके सारे कष्ट , एवं परेशानियाँ हरे ।
    आपका भावी जीवन
    आनंदमय, सुखमय, समृद्धीमय, प्रगतिमय धनमय, मगंलमय, स्नेहमय, प्रेममय, विवेकमय, करुणामय, क्षमामय, अर्थमय, गतिमय, ईशमय, संस्कारमय, उर्जामय, हो।
    🎉🎉🎉🎉🎉

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...